घाटमपुर: बैजूपुर गांव में बीमारी से परेशान युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
साढ़ थाना क्षेत्र के बैजपुर गांव में बीमारी से जूझ रही 19 वर्षीय युवती रेनू कुरील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी अवनीश सिंह ने शनिवार शाम 5:00 बजे बताया रेनू के माता-पिता की पूर्व में मौत हो चुकी है। रेनू बीमारी से जूझ रही थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।