हसनगंज: नवाबगंज ब्लॉक क्षेत्र के अजगैन गांव में हड्डी गोदाम इलाके में जल भराव की समस्या आई सामने, ग्रामीणों ने सड़क को किया जाम
उन्नाव में नवाबगंज के अजगैन गांव के हड्डी गोदाम मोहल्ले में बारिश से जलभराव हुआ। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार दोपहर अजगैन-जनसार मार्ग जाम कर नारेबाजी की, जिससे आवागमन पर असर पड़ा।