जगदलपुर: अब्दुल कलाम वार्ड में बेजुबान कुत्तों पर दरिंदगी का मामला दर्ज, पशु प्रेमियों ने की शिकायत
जगदलपुर के अब्दुल कलाम वार्ड सेंट्रल स्कूल के पास रहने वाले एक परिवार ने बड़ी बेरहमी से कुछ कुत्तों को डंडे से बुरी तरह से मार कर, बेजुबानों को मार डालने का प्रयास किया। इस घटना की जानकारी जैसे ही समाज सेबियों और पशु प्रेमियों को हुई तो तत्काल स्टे सेफ की टीम ने पहुंच कर कुत्तों पर हमला करने वालों को रोका।