जगदलपुर: भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने जगदलपुर नगर में वरिष्ठ शिक्षकों का किया सम्मान और लिया आशीर्वाद
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने जगदलपुर के वरिष्ठ शिक्षकों को सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने कहा गुरु बिना ज्ञान नहीं, ज्ञान बिना आत्मा नहीं। ध्यान, ज्ञान, धैर्य और कर्म—सब गुरु की ही देन हैं।