इटावा: जसवंतनगर इलाके में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत, हत्या कर शव जलाने का आरोप, सपा जिलाध्यक्ष ने जताया शोक
Etawah, Etawah | Jan 26, 2026 जसवंतनगर के निलोई गांव में 78 वर्षीय वृद्ध मुन्ना लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। स्वजन ने हत्या कर शव जलाए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार मुन्ना लाल चलने-फिरने में असमर्थ थे और घर से करीब 500 मीटर दूर खेत पर ट्यूबवेल पर कोठरी में रहते थे। सोमवार सुबह 8 बजे बेटे गजराज ने पिता का जला हुआ शव देखा। सीओ आयुषी सिंह ने पहुंचकर जांच की।