इटावा: इटावा से गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होकर लौट रही लवेदी थानाध्यक्ष की जीप को पिलखर के पास डंपर ने मारी टक्कर, घायल
Etawah, Etawah | Jan 26, 2026 गणतंत्र दिवस के पर इटावा पुलिस लाइन में आयोजित परेड समारोह से लौटते समय लवेदी थाना प्रभारी की गाड़ी इकदिल क्षेत्र में 2 बजे एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गई है। यह हादसा पिलखर के पास नेशनल हाईवे-19 पर हुआ। लवेदी थाना प्रभारी प्रीति सेंगर की गाड़ी में डम्पर ने ओवरटेक करने की कोशिश में टक्कर मार दी। जिससे उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई जबकि वह घायल हो गई।