इटावा: कोतवाली थाने में 77वें गणतंत्र दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, कोतवाल यशवंत सिंह रहे मौजूद
Etawah, Etawah | Jan 26, 2026 आज कोतवाली थाने परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस पूरे सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद संविधान का पाठ किया गया।इस अवसर पर थाना प्रभारी यशवंत सिंह ने संविधान पढ़ते हुए उसके मूल्यों और कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उपस्थित सभी पुलिस बल से संविधान की मर्यादा बनाए रखने को कहा सोमवार सुबह 10 बजे आयोजित हुआ कार्यक्रम