डुमरांव: डुमरांव में पहली स्पेशल ट्रेन का स्टॉप मिला, पटना से दिल्ली के बीच प्रतिदिन परिचालन शुरू, होगी सहूलियत
Dumraon, Buxar | Mar 9, 2026 होली के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पटना–नई दिल्ली होली स्पेशल ट्रेन का ठहराव डुमरांव स्टेशन पर दिया है। इस फैसले से डुमरांव और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। पहली बार इस होली स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज डुमरांव स्टेशन पर दिया गया है, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधे दिल्ली जाने और वहां से लौटने की सुविधा मिल सकेगी।