बहराइच: पुलिस लाइन सभागार में SP आर.एन. सिंह ने पत्रकारों के साथ होली पर्व की तैयारियों पर की प्रेस वार्ता
पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को एसपी आर. एन. सिंह ने पत्रकारों के साथ प्रेस वार्ता की। यह प्रेस वार्ता एसपी ने होली पर्व संकुशल सम्पन्न कराने के लिए की गयी तैयारियों के संबंध में आयोजित की। एसपी ने बताया की होली पर्व को देखते हुए ज़िले के सभी थानो को 44 ज़ोन में बांटा गया है। वहीं होली के मद्देनज़र भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।