बारसोई: प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का हुआ गृह प्रवेश
Barsoi, Katihar | Apr 24, 2025 बारसोई नगर पंचायत में गुरुवार को दिन के तीन बजे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वाले लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया। इस दौरान मौजूद नगर पंचायत बारसोई के पदाधिकारी ने बताया कि अब तक 391 लाभुकों ने अपने आवास योजना का लाभ लेते हुए कार्य पूरा कर लिया है। इसी के तहत आज लाभुकों को गृह प्रवेश कराया गया है।