मानिकपुर: चित्रकूट की मउ थाना पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बुधवार शाम 7:25 बजे चित्रकूट पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि ,थाना मऊ पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त शिवम पाण्डेय को गिरफ्तार किया है। 14 जनवरी 2026 की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में ,कार्रवाई करते हुए उपनिरीक्षक राहुल पाण्डेय की टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम मिश्र का डेरा औझर से आरोपी को पकड़ा। आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।