मंदसौर: कोतवाली पुलिस ने काउंसलिंग से पति-पत्नी का डेढ़ साल पुराना विवाद सुलझाया, दोनों ने माला पहनाकर किया समझौता
मंदसौर कोतवाली पुलिस ने डेढ़ साल से चल रहे पति-पत्नी के विवाद को काउंसलिंग के माध्यम से सुलझाया। पायल और उनके पति मंगल सूर्यवंशी के बीच ससुराल पक्ष से विवाद था,एसआई उषा बारिया ने दोनों पक्षों की समझाइश की, समझौते के बाद दोनों ने विवाद समाप्त कर एक-दूसरे को माला पहनाई और परिवार में खुशी का माहौल बना। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने इसकी पुष्टि की,