उरई: जिले में पहले दिन पुलिस भर्ती परीक्षा में 445 अभ्यर्थियों रहे अनुपस्थित, छोड़ी परीक्षा
Orai, Jalaun | Feb 17, 2024 जिले में आज पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सुबह से ही बनाए गए 14 केंद्रो पर परीक्षार्थी पहुंचे थे और दो पारियों में पुलिस भर्ती परीक्षा कराई गई। पहली पाली में 206 अभ्यर्थी व दूसरी पाली में 239 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। इसी के चलते पहले दिन जिले में हुई पुलिस भर्ती परीक्षा में 445 अभ्यर्थी अपनी परीक्षा छोड़कर अनुपस्थित रहे हैं।