रायपुर रानी: लाहा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शहीद भगत सिंह क्लब की टीम रही विजेता, स्टार स्पोर्ट क्लब उपविजेता
खेलों से भाईचारा बढ़ने के साथ शरीर भी स्वस्थ्य रहता है। खेल में हार जीत को खेल भावना से लेना चाहिए। यह बात रविवार को लाहा में केपीएल टूर्नामेंट के दौरान खेड़ी निवासी समाजसेवी राजेश राणा व डॉ पवन फतेहपुर ने लीग के फ़ाइनल मैच में विजेता टीम को सम्मानित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं के आयोजनों से युवा खिलाडियों में अपने पसंदीदा खेलों के प्रति रूझान बढ़ता है।