बहराइच: नानपारा थाना क्षेत्र में निकाह के दौरान हुई मारपीट, दूल्हे की मां समेत 5 लोग घायल, मुकदमा दर्ज, वीडियो हुआ वायरल
बहराइच जिले में नानपारा थाना क्षेत्र इलाके में वैवाहिक समारोह में वर और वधू पक्ष में मारपीट हो गई। इसमें दूल्हे की मां समेत पांच लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों के बीच समझौता न होने पर वधू की विदाई भी रुक गई। घायलों की तहरीर पर पुलिस ने कई लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। वहीं घायलों का इलाज जारी है।