बंजरिया: चैलाहा महादलित टोला में मंगलवार रात आग लगने से आधा दर्जन घर, मवेशी व अन्य सामान जलकर खाक हुआ
चैलाहा महादलित टोला में मंगलवार रात अचानक आग लगने से आधा दर्जन झुग्गी झोपड़ी के घर,मवेशी व अन्य सामान जल कर खाक हो गया। सूचना पर डायल 112 की टीम व अग्निशमन की दो गाड़िया मौके पर पहुंची। लेकिन आग इतनी तेज थी कि आग पूरी तरह घरों को चपेट में ले लिया था। प्रभारी सीओ जलालुद्दीन अख्तर ने बताया कि बुधवार आग से हुए नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट आपदा को भेज दी जाएगी।