नवाबगंज: लोक सभागार में राज्य सूचना आयुक्त ने जनसूचना अधिकारियों और पत्रकारों के साथ की वार्ता
राज्य सूचना आयुक्त उत्तर प्रदेश, मोहम्मद नदीम, गुरुवार को जनपद बाराबंकी पहुंचे। उन्होंने यहां जनसूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आयुक्त ने जनपद के विभिन्न विभागों के जनसूचना अधिकारियों और प्रथम अपीलीय अधिकारियों से उनके कार्यों की प्रगति और चुनौतियों पर चर्चा की।