मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र में कमेंट बाजी को लेकर दो पक्षों में मारपीट और पथराव, एक व्यक्ति घायल
Meerut, Meerut | Jan 13, 2025 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के इत्तेफाक नगर नगर में कमेंट बाजी को लेकर दो पक्षों में घमासान हो गया जहां एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर पर पथराव कर दिया इस दौरान एक युवक घायल हो गया वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए भेज दिया है और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी है