मेरठ: मेडिकल थाना क्षेत्र में बीएनजी स्कूल के पास बोरे में बंद मिला युवक का शव, 24 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान
Meerut, Meerut | Jan 12, 2025 मेरठ। करीब 22 साल के युवक की हत्या कर शव बोरे में बांधकर मेडिकल थाना क्षेत्र में बीएनजी स्कूल के पास सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया गया। उसकी नाक और मुंह से खून बह रहा था। आशंका जताई जा रही है प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या की गई है। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी।