मेरठ: मेरठ में चाइनीज मांझे को लेकर छापेमारी, बाइक सवार की मौत के बाद पुलिस ने लिया एक्शन, दुकानदारों को जारी किए नोटिस
Meerut, Meerut | Jan 12, 2025 मेरठ में चाइनीज मांझे से हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने बड़ा अभियान छेड़ दिया है। हाल ही में एक बाइक सवार की मौत के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया है। रविवार को पुलिस ने लिसाड़ी गेट क्षेत्र के इस्लामाबाद से गोलाकुआं तक व्यापक अभियान चलाया।