अशोक नगर: स्व सहायता समूहों ने पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प,हर सदस्य 5-5 पेड़ लगाएंगी
अशोकनगर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार जैन के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस अंतर्गत मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला अशोक नगर अंतर्गत शुक्रवार को सुबह 10 बजे समस्त पंचायतों में स्व-सहायता समूह की दीदियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं एक पेड़ मां के नाम हेतु जनजागरूकता अभियान में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।