लखीसराय: जिला स्थापना दिवस पर नगर भवन में सजेगा सांस्कृतिक रंग, होगा सम्मान समारोह।
लखीसराय। 33वें जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नया बाजार स्थित नगर भवन परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गुरुवार दोपहर करीब 1:40 पर स्थानीय कर्मी नगर भवन परिसर में मंच सजा एवं अन्य आवश्यक तैयारी में जुटे दिखाई दिए।