महोबा: शाहपहाड़ी में नहर के पास मिला ई-रिक्शा चालक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
Mahoba, Mahoba | Jun 22, 2026 शाहपहाड़ी गांव के पास नहर किनारे मिले शव की पहचान फतेहपुर बजरिया निवासी ई-रिक्शा चालक ओमप्रकाश के रूप में हुई है। वह 20 जून से लापता थे। पुलिस को उनका ई-रिक्शा और शव अलग-अलग स्थानों से बरामद हुआ। परिजनों ने चेहरे पर चोट के निशान होने का दावा करते हुए हत्या की आशंका जताई है। मृतक के बेटे प्रेम सिंह ने मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।