हुज़ूर: जबलपुर बरगी डैम हादसे पर भोपाल में प्रदर्शन, युवा कांग्रेस ने निकाली शव यात्रा
Huzur, Bhopal | May 3, 2026 जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद प्रदेश की सियासत गरमा गई है। घटना के विरोध में भोपाल में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पर्यटन मंत्री को जिम्मेदार ठहराते हुए शव यात्रा निकाली। यह शव यात्रा जवाहर बाल भवन से शुरू होकर प्रकाश तरण पुष्कर की ओर बड़ी जहां पुलिस ने बरी कटिंग कर प्रदर्शन कार्यों को रोकने की कोशिश की|