चाईबासा। रतन लाल पेट्रोल पंप के समीप मुख्य चौराहे पर गुरुवार को 12 बजे सड़क धंस जाने के कारण एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में चालक,व यात्री बाल-बाल बच गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा मुख्य चौराहे से गुजर रही थी, तभी अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इससे रिक्शा असंतुलित होकर पलट गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।