बुधवार 4 फरवरी 2026 बुधवार को पुनपुन थाना परिसर में केस रिव्यू व प्रचलित मामलों की समीक्षा के लिए एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर लाल बाबू प्रसाद यादव ने की और इसमें पुनपुन थाना प्रभारी बेबी कुमारी, गौरीचक अपर थाना प्रभारी रवि कुमार, पचरुखिया के साथ केवड़ा, पिपरा व गोपालपुर थानों के पदाधिकारी शामिल रहे।