कालपी: कालपी में देवकली तिराहे पर मारपीट और लूट का आरोप, पुलिस पर शिकायती पत्र बदलवाने का दबाव बनाने का आरोप
Kalpi, Jalaun | Jun 16, 2026 कालपी में देवकली तिराहे पर मारपीट, लूटपाट और धमकी का मामला सामने आया है। ग्राम गुढ़ाखास निवासी धर्मपाल निषाद ने मंगलवार दोपहर 1 बजे आरोप लगाया है कि 15 जून की रात उनके पुत्र छोटू के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर ₹20 हजार नकद और मोबाइल छीन लिया तथा जान से मारने की धमकी दी। बचाव के लिए पहुंचे दो अन्य युवकों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप है।