कोईलवर: गिधा गांव से शराब के नशे में हंगामा कर रहे युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
गिधा थाना क्षेत्र के गिधा गांव में शराब के नशे में हंगामा कर रहे 1 युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान महेंद्र राय पिता- स्व0 भरत राय निवासी ग्राम गिधा के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच कर शराब की पुष्टि होने पर सोमवार की दोपहर 3:00 जेल भेज दिया गया ।