सिमडेगा: सिमडेगा में महिला आरक्षण पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन किया
बुधवार को शाम 4 बजे सिमडेगा में महिला आरक्षण बिल को लेकर कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा और महिला जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कचहरी चौक से महावीर चौक तक जुलूस निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया और बिल लागू करने की मांग उठाई गई।