गुना नगर: नानाखेड़ी मंडी गेट के पास व्यापारी पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
गुना के नानाखेड़ी मंडी गेट पर गुरुवार को एक युवक ने व्यापारी संजीव जैन पर पिस्तौल से तीन फायर किए, लेकिन वे सुरक्षित बच गए। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी छोटू बैरागी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना पुरानी रंजिश के चलते हुई है और पुलिस जांच जारी है।