धौलपुर: महिला सुरक्षा को मिशन बना रही धौलपुर पुलिस, SP विकास सागवान की पहल बनी मिसाल
महिला सुरक्षा को केवल कानून-व्यवस्था का विषय नहीं, बल्कि सामाजिक जनभागीदारी का अभियान बनाने की दिशा में धौलपुर पुलिस ने एक प्रभावशाली पहल की है। पुलिस अधीक्षक विकास सागवान के नेतृत्व में नगर परिषद सभागार में आयोजित महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के जिला स्तरीय जागरूकता एवं सम्मान समारोह में सुरक्षा, जागरूकता, आत्मरक्षा और सम्मान का ऐसा संगम देखने को मिला, जिसने