विदिशा: कलेक्ट्रेट जाने वाले बायपास मार्ग पर दो व्यक्ति नशे की हालत में सड़क किनारे बेसुध मिले, लोगों का लगा हुजूम, भेजा अस्पताल
सोमवार शाम 6 बजे के लगभग कलेक्ट्रेट के बाईपास रोड पर दो व्यक्ति सड़क के किनारे बेसुध हालत में पड़े हुए थे। किसी आशंका के बीच लोगों ने उन्हें हिलाकर उनकी जांच की, दोनों ही व्यक्ति नशे में बेसुध थे। मामले की जानकारी लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। कोतवाली पुलिस चीता वाहन के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों व्यक्तियों को निजी वाहन के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया।