पथरिया: भाजपा कार्यकर्ता पं. मदन मिश्रा को नम आंखों से अंतिम विदाई, राज्यमंत्री लखन पटेल अंतिम संस्कार में हुए शामिल
Patharia, Damoh | May 29, 2026 पथरिया के ग्राम जोरतला में भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता एवं सरपंच प्रतिनिधि स्व. पं. मदन मिश्रा की अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम विदाई दी गई। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन संगठन के प्रति निष्ठा और समाज सेवा को समर्पित रहा। उनके निधन से क्षेत्र और भाजपा संगठन ने एक कर्मठ कार्यकर्ता खो दिया।