धोरैया: डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को सफल बनाने के लिए चकमथुरा गांव में मूल निवासी संघ की बैठक
चकमथुरा गांव में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे से राष्ट्रव्यापी मूल निवासी मेला एवं डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के मद्देनजर राष्ट्रव्यापी मूल निवासी संघ की एक बैठक आयोजित की गई .जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 13 एवं 14 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी मूल निवासी मेला का आयोजन बटसार में किया जाएगा.जिसमें बहुजन नायकों के जीवन पर चर्चा परिचर्चा होगी.