पोलायकलां: पोलाय कला मंडी में प्याज के दाम 2700 तक चढ़े, लहसुन 15000 तक बिका, प्याज की बंपर आवक 16300 कट्टे, मंडी में तेजी का माहौल
पोलाय कला कृषि उपज मंडी में गुरुवार को प्याज-लहसुन के भाव में तेजी बरकरार रही। मंडी प्रभारी ने शाम 7 बजे जानकारी देते हुए बताया कि एक्स्ट्रा सुपर प्याज 2500 से 2700 रुपये प्रति क्विंटल बिका, जबकि लहसुन एक्स्ट्रा सुपर 14000 से 15000 रुपये क्विंटल तक पहुंचा। गुरुवार को मंडी में प्याज की आवक 16300 कट्टे और लहसुन की आवक 2200 कट्टे दर्ज की गई