झालावाड़ में राजस्थान पुलिस का Digital Fraud और Blackmailing पर कड़ा प्रहार!
पुराने और दुर्लभ सिक्के खरीदने के नाम पर शुरू हुआ ठगी का यह जाल इस कदर खौफनाक हो गया था कि आरोपियों ने फर्जी पुलिस नोटिस, AI से तैयार डरावने वीडियो और झूठे मामलों में बेटे को फंसाने की धमकियों से प्रताड़ित कर एक महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया था।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए करीब 1500 किलोमीटर दूर बिहार में कार्रवाई की योजना बनाकर तीन विशेष पुलिस टीमें गठित की गईं। इन टीमों को थानाधिकारी बकानी हरि सिंह, थानाधिकारी रायपुर मोहनलाल और थानाधिकारी मण्डावर रोहित कुमार के नेतृत्व में बिहार रवाना किया गया। बिहार के सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया जिलों में दबिश देकर मुख्य आरोपी अजीत यादव समेत 6 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है और हिरासत में लिया गया है।
सोशल मीडिया पर लुभावने विज्ञापनों के झांसे में न आएं, और किसी भी फर्जी नोटिस या धमकी से डरें नहीं। याद रखिए, सतर्कता ही आपका स�
1.6k views | Rajasthan, India | Nov 17, 2026