बिहपुर थाना क्षेत्र के जमालदीपुर बहियार में गंगा की उपधारा से एक वृद्ध का शव बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला। मृतक की पहचान किसान सह पशुपालक अवधेश मंडल (85 वर्ष), निवासी राघोपुर, प्रखंड खरीक के रूप में हुई। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए..