चाईबासा। शनिवार को 9 बजे मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाताहातू में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस दौरान संत जेवियर बालिका विद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों एवं ग्रामीणों के साथ संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली गई।