फतुहा: नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन पुल पर 75 लीटर विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों का सीएनजी ऑटो जब्त किया
Fatwah, Patna | Apr 27, 2026 नदी थाना पुलिस ने सिक्स लेन पुल पर दो तस्कर के साथ 75 लीटर विदेशी शराब लोड एक सीएनजी ऑटो को जब्त किया है। गिरफ्तार शराब धंधेबाज राघोपुर के बहरामपुर निवासी अभिषेक कुमार व संतोष कुमार है। विदेशी शराब ऑटो के सीलिंग में बने तहखाना में छुपा कर लाया जा रहा था। शराब उत्तर प्रदेश से बहरामपुर ले जाना था। थानाध्यक्ष सद्दाम हुसैन ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।