झांसी: गणेश मडिया कैंट निवासी व्यक्ति ने जय बजरंग बलि बोलकर कुएं में कूदकर दी जान, मां से बीड़ी जलाने के लिए मांगी माचिस
Jhansi, Jhansi | Dec 5, 2025 झांसी में गुरुवार रात गणेश माडिया कैंट मोहल्ला निवासी मोहन सिंह उर्फ मोनू ने घर के पास बने कुएं में कूदकर जान दे दी। वो बीड़ी जलाने के लिए माचिस मांग रहा था। मां के मना करने पर गैस चूल्हे से जलाने पहुंच गया। तब बड़े भाई ने डांट दिया। इससे वह नाराज हो गया। घर के मैनगेट की बाहर से कुंडी बंद कर दी। फिर 30 मीटर दूर कुएं में 'जय बजरंग बलि' बोलकर कूद गया।