ग्यारसपुर: विदिशा के साथ ग्यारसपुर में भी विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का पाठ, सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
पुलिस मुख्यालय के निर्देशन में चलाए जा रहे सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत बुधवार दोपहर 12 बजे विदिशा बासौदा सिरोंज ग्यारसपुर में भी विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, साइबर बुलिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा और डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।