बड़सर: शिवपुरी धाम समताणा में दशहरा महोत्सव की तैयारियां शुरू, 100 फुट लंबा रावण पुतला बनेगा
हमीरपुर के बड़सर विधानसभा क्षेत्र के शिवपुरी धाम समताणा में दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। दिल्ली से बुलाए गए कारीगर 100 फुट लंबे रावण सहित कुम्भकर्ण और मेघनाथ के पुतले बना रहे हैं। आयोजन आध्यात्मिक गुरु शेखर सुमन द्वारा किया जाता है।