निघासन: बिहारीपुरवा गांव में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हुआ खतरनाक तेंदुआ, कई दिनों से फैली थी दहशत
लखीमपुर खीरी जिले के दक्षिण निघासन वन रेंज क्षेत्र के लुधौरी ग्राम पंचायत में कई दिनों से दहशत का कारण बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के द्वारा बिहारीपुरवा गांव में लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। तेंदुए की लगातार चहलकदमी और पालतू जानवरों पर हमलों से लुधौरी, बिहारीपुरवा और गोविंदपुर फार्म के ग्रामीणों में भय का माहौल था।