मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने योजनाओं की समीक्षा कर दिए निर्देश
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरदा श्री नरोत्तम प्रसाद भार्गव ने जिला पंचायत में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक ली।
बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि -
✅ पंचायतों में कराधान संग्रहण में गति लाई जाए
✅ अपूर्ण निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए
✅ नल-जल योजना की सतत मॉनिटरिंग की जाए
✅ पराली/नरवाई प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जाए
✅ मैदानी भ्रमण कर हितग्राहियों से संवाद किया जाए
✅ शासन के कार्यों को प्राथमिकता से समय-सीमा में पूर्ण किया जाए
बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण कुमार इवने, जनपद पंचायत टिमरनी सीईओ सुश्री चेतना पाटिल, हरदा सीईओ सुश्री राजेश्वरी, खिरकिया सीईओ श्रीमती रीना कुमारी, सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं योजना प्रभारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#Harda #JilaPanchayat #SamikshaBaithak #JansamparkMP
Harda, Madhya Pradesh | Oct 22, 2026