गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया नगर निगम: सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर कांग्रेस व इंटक नेताओं ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
गया नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के जायज मांगे पूरी हो। कांग्रेस एवं इंटक के नेताओं ने नगर आयुक्त अभिषेक पलासिया गया नगर निगम से मिल कर सफाई कर्मचारियों का हड़ताल समाप्त कराने तथा उनके जायज मांगों को अविलंब पूरा कराने की मांग किया है। इसकी जानकारी आज ग्राम 16 अप्रैल गुरुवार की दोपहर 1:30 कांग्रेस नेता विजय कुमार मिट्ठू सहित अन्य ने दी है।