कुटुंबा: बेलौटी में ब्रह्मर्षि विकास एवं जनकल्याण मंच का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा, भरत तिवारी के परिजनों से मिलकर दिया न्याय का भरोसा
ब्रह्मर्षि विकास एवं जनकल्याण मंच का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को आरा के बेलौटी गांव पहुंचा और दिवंगत भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। प्रतिनिधिमंडल ने भरत तिवारी के माता-पिता एवं अन्य स्वजनों से मिलकर घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा न्याय की लड़ाई में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान मंच की ओर से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी