इटावा: मैनपुरी फाटक अंडरब्रिज में भारी बारिश के पानी मे फसी रोडवेज की यात्रियों से भरी बस, जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया
Etawah, Etawah | Jul 13, 2024 सिविल लाइन इलाके के मैनपुरी फाटक अंडरब्रिज में भारी बारिश के चलते भरे पानी मे यात्रियों से भरी इटावा डिपो की रोडवेज बस फस गई। बस यात्रियों ने बताया कि बस इटावा से आगरा की तरफ जा रही थी आगे बस निकल जाने पर बस चालक ने निकालने का प्रयास किया तभी बस फस गई, बस में दो बड़े बड़े सांप भी आ गए थे जिसकी वजह से हम लोग डर गए थे।