इटावा: फ्रेंड्स कॉलोनी थाने में सीज दाल भरी टैंकर को चोरी करने के आरोप में टैंकर मालिक गिरफ्तार चालक फरार - SSP ने किया खुलासा
Etawah, Etawah | Jul 13, 2024 फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के मंडी चौकी में बीती 10 तारीख को परिवाहन विभाग द्वारा दाल भरा टैंकर सीज किया गया था। जिसको ड्राइवर द्वारा चुरा लिया गया था। जिस पर थाना पुलिस द्वारा CCTV कैमरो के आधार पर हाईवे से टैंकर मालिक अलीगढ़ निवासी अंशुल कुमार पुत्र राजपाल सिंह को टैंकर भरी दाल के साथ गिरफ्तार किया गया हैं। जिसकी अनुमति कीमत 25 लाख रुपये हैं।