इटावा: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में प्रभारी ट्रैफिक पुलिस ने 18 वर्ष से कम के बच्चों को यातायात के प्रति किया जागरुक
Etawah, Etawah | Jul 13, 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में प्रभारी ट्रैफिक पुलिस इटावा को 18 वर्ष से कम बच्चों को यातायात के प्रति सचेत एवं जागरूक करने के सम्बन्ध में संत विवेकानन्द कालेज में सम्मानित किया गया। उनके द्वारा सभी को जागरूक करते हुये यह कहा गया कि कोई भी अभिभावक अपने 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को बिना ड्राइविंग लाइसेंस के कोई व्हीकल न दें।