इटावा: नवादाखुर्द कला गांव में चारा काटते समय मशीन में हाथ जाने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी है
Etawah, Etawah | Jul 13, 2024 लवेदी इलाके के नवादाखुर्द कला में चारा काटते समय मशीन में हाथ जाने से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए है। मामले में बताया गया कि नवादाखुर्द कला के रहने वाले बुजुर्ग रामचरण जो कि घर पर जानवर के लिए चारा मशीन से चारा काट रहे थे,तभी रामचरण का हाथ मशीन में चल गया जिससे उनका हाथ का पंजा कट गया, परिजन जिला अस्पताल बुजुर्ग को लेकर पहुंचे जहां पर इलाज जारी है।